search

दिल्ली के रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, लड़की के वेश में आया था आरोपी जीजा

Chikheang 2026-2-16 14:27:46 views 1257
  

इसी बिल्डिंग में फिजियोथेरेपिस्ट का क्लीनिक है। फोटो- जागरण  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 24 के पॉकेट-17 में एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट के क्लीनिक में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। फिजियोथेरेपिस्ट के क्लीनिक में इलाज के बहाने आरोपित महिला के वेश में आया था और अचानक उसे चाकू मार दी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपित फिजियोथेरेपिस्ट का जीजा है। लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिजियोथेरेपिस्ट के गले में चाकू लगी है, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपित हमला कर क्लीनिक के टॉप फ्लोर पर भाग गया था, जहां कपड़े बदलने के बाद साथ वाली छत से अन्य छतों से होता हुआ भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित ने विग लगाया हुआ था, जो क्लीनिक के अंदर ही गिर गया। क्योंकि फिजियोथेरेपिस्ट पर हमला होते ही वह चिल्लाते हुए बाहर आ गई थी।

सामने ही मुख्य सड़क है, जहां आरोपित लोगों को देखकर छत पर भाग गया। बुध विहार थाना पुलिस आरोपित का बैग, चाकू, कपड़े और मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244