search

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते DElEd एग्जाम डेट में हुआ बदलाव, अब इस डेट में होगी परीक्षा

Chikheang 2025-10-9 01:06:36 views 1245
  UP Police Bharti 2025 के कारण डीएलएड एग्जाम डेट में बदलाव।





एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश डीएलएड तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से डीएलएड 3rd सेमेस्टर एग्जाम की डेट्स में बदलाव किया गया है। परीक्षा तिथि में बदलाव यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षा के कारण लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी डीएलएड 3rd सेमेस्टर की परीक्षा पहले 1 नवंबर को आयोजित की जानी थी जिसे अब 3 नवंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा। अब 1 व 2 नवंबर को यूपी पुलिस विभाग में हो रही भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।


यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एग्जाम कैलेंडर किया जा चुका जारी

यूपी पुलिस विभाग में होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए UPPRPB की ओर से पहले ही एग्जाम कैलेंडर जारी कर एग्जाम डेट्स का एलान किया जा चुका है। यूपीपीआरपीबी की ओर से जारी किये गए कैलेंडर के मुताबिक विभाग में पुलिस कॉन्स्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी जिसके लिए आवेदन नवंबर से स्टार्ट हो सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, सहायक रेडियो परिचालक, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), एसआई क्लर्क, अकाउंट्स सहित अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी।


यूपी पुलिस एग्जाम कैलेंडर

जो भी अभ्यर्थी यूपी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे नीचे पद के अनुसार भर्ती विवरण चेक कर सकते हैं और अपनी तैयारियों को तेज कर सकते हैं।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A: 1129 पद

  • लिखित परीक्षा : अक्टूबर/ नवंबर 2025
  • उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल)
  • कुल पद : 4543
  • विज्ञापन अवधि : अगस्त 2025


पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), पुलिस असिस्टेंट एसआई (क्लर्क), पुलिस असिस्टेंट एसआई (अकाउंट्स)



  • कुल पद : 921
  • परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर 2025


सहायक रेडियो परिचालक

  • कुल पद : 44
  • नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025


कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

  • कुल पद : 1153
  • नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025


आरक्षी/ पुलिस कॉन्स्टेबल (नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस)



  • कुल पद : 22605
  • नोटिफिकेशन : नवंबर 2025


पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

  • कुल पद : 345
  • विज्ञप्ति अवधि: दिसंबर 2025


इन सभी भर्तियों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।



यह भी पढ़ें- UP Police Constable Vacancy 2025: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 22605 पदों पर आवेदन नवंबर से होंगे स्टार्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149572

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com