search

Ind vs Pak: कानपुर में महादेव का जलाभिषेक कर मांगी जीत की मुराद, पूरी होने पर जमकर मनाया जश्न

Chikheang 3 hour(s) ago views 208
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। महाशिवरात्रि के दिन महामुकाबला होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह महादेव का जलाभिषेक कर जीत की मुराद मांगी।

देर रात कोलंबो में भारतीय टीम के विजय हासिल करने साथ उनकी मुराद पूरी हो गई। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। फागुन में लोगों ने जमकर आतिशबाजी।

ग्वालटोली, लालबंगला, गुमटी, काकादेव, कल्याणपुर, पनकी, बर्रा, सर्वोदय नगर, स्वरूप नगर सहित कई क्षेत्रों में दीपावली सा नजारा दिखा। हर कोई भारत की जीत का अंदाज अपने अंदाज में मनाते दिखा।

क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के जयघोष से वातावरण को ऊर्जावान कर दिया। रोवर्स मैदान और विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव के घर के पास क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556