search

गोरखपुर में HP रसोई गैस का संकट, सिलेंडर रीफिलिंग ठप, ग्राहक परेशान

Chikheang 1 hour(s) ago views 617
  

पिछले वर्ष नवंबर में भी हुई थी दिक्कत। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) में रसोई गैस का संकट बढ़ने लगा है। बोकटा स्थित एचपी के बाटलिंग प्लांट में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) न होने के कारण सिलिंडरों में गैस रीफिल नहीं हो पा रही है। इस कारण एजेंसियों के गोदाम पर सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिन एजेंसियों पर रोजाना दो ट्रक सिलिंडर भेजे जाते थे वहां एक-दो दिन के अंतराल पर एक ट्रक सिलिंडर बमुश्किल मिल पा रहा है।  

बोकटा स्थित बाटलिंग प्लांट से सामान्य दिनों में रोजाना 30 हजार से ज्यादा सिलिंडर रीफिल होकर विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदाम में भेजे जाते हैं। प्लांट में पिछले कई दिनों से एलपीजी का संकट है। इसका कारण हल्दिया से टैंकरों के माध्यम से गैस का न आ पाना है। गैस न आने के कारण प्लांट में सिलिंडर की रीफिलिंग प्रभावित हो रही है।

रोजाना 40 हजार है क्षमता
एचपी के बाटलिंग प्लांट में रोजाना 40 हजार सिलिंडर रीफिल करने की क्षमता है। इसके लिए रोजाना 30 टैंकर एलपीजी की जरूरत होती है। एलपीजी न आने से रोजाना तकरीबन 10 से 12 ट्रक यानी तीन हजार से पांच हजार सिलिंडर ही रीफिल हो पा रहे हैं।

हर एजेंसी पर दिक्कत
सिलिंडर रीफिल न हो पाने के कारण हर एजेंसी पर दिक्कत है। कई एजेंसियों पर बैकलाग 10 दिन से ज्यादा हो गया है। इससे ग्राहक परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर सिलिंडर के लिए लाइन लगने लगी है।

इन जिलों में होती है आपूर्तिकुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर

यह भी पढ़ें- वाराणसी व गोरखपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, होली पर चंडीगढ़ से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

लोगों ने क्या कहा

दो दिन से ट्रक लेकर आया हूं। पहले एक ही दिन में सिलिंडर उतारकर रीफिल सिलिंडर ट्रक में रख दिया जाता था। अब दिक्कत हो रही है। -रामदयाल, सहजनवां
दो महीने पहले दिक्कत हुई थी। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। अब तीन दिन से ट्रक लेकर आया हूं। पता नहीं सिलिंडर कब लोड होगा। -उदय भान, गोरखपुर

महराजगंज से सिलिंडर लेने आया हूं। दो दिन से ट्रक खड़ा है। कहीं जा भी नहीं सकता हूं। सिलिंडर न मिलने के कारण दिक्कत हो रही है।-विनोद, महराजगंज

सिलिंडर रीफिल न होने के कारण ट्रक के साथ तीन दिन से प्लांट के बाहर हूं। बताया गया है कि सोमवार तक दिक्कत दूर हो जाएगी, इंतजार कर रहा हूं।-अब्दुल, कुशीनगर




तीन-चार दिन से दिक्कत थी। हल्दिया से गैस नहीं आ रही थी। अब आपूर्ति शुरू हो गई है। सोमवार से स्थित सामान्य हो जाएगी।
-

-महेश बाबू, प्लांट मैनेजर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बोकटा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451