search

DJ पर नाचने को लेकर हुई थी हत्या, गोरखपुर पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा

deltin33 1 hour(s) ago views 720
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डीजे पर नाचने को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सिकरीगंज के हरिजनपुर में 10 फरवरी को हुई थी। सहजनवां के चिरईयाढाड़ निवासी अतुल उर्फ मुनीब चौहान अपने भाई के ससुराल गया था। जहां बांस और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बहन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान हरिजनपुर निवासी निक्कू चौहान उर्फ दुर्गविजय चौहान, अक्षय चौहान और परविन्द्र चौहान उर्फ पविद के रूप में की। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बांस और डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

सहजनवां थाना के चिरईयाढाड़ निवासी अतुल उर्फ मुनीब चौहान चार भाई थे। मुनीब घर रहकतर पुलिस भर्ती की तैयारी करता था। उसका एक भाई अनिल के दुबई में होने से मुनीब उसके हरिजनपुर स्थित ससुराल 10 फरवरी को शादी समरोह में गया था।

रात 10 बजे डीजे पर गाना बजने के दौरान विवाद हो गया और गांव के कुछ मनबढ़ युवक बरात आए संतकबीरनगर के धनघटा थाना के कन्हैला निवासी आकाश और चोरमरा निवासी सन्नी को मारने-पीटने लगे। यह देख मुनीब चौहान वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। इससे नाराज होकर मनबढ़ों ने मुनीब को ही पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में युवक को सीने में गोली मारने के बाद मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुए हत्यारोपित

नीचे गिरने पर उसे बांस और लाठी से पीट-पीटकर अचेत कर दिया। बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान 11 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। मुनीब की बहन सरोजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सतेन्द्र, निक्कू, पाविद, बाबी चौहान और आकाश चौहान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471749