search

पाकिस्तान की जेल में इमरान खान की आंख की जांच, 85% रोशनी खोने की शिकायत!

deltin33 1 hour(s) ago views 633
  

जेल में इमरान खान की आंख की जांच (फाइल फोटो)




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों में समस्या होने के बाद डाक्टरों की एक टीम ने रविवार को जांच की। हालांकि, उनकी पार्टी ने इस जांच को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के एक वकील ने खान की स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए गुरुवार को उनसे मुलाकात की।
85 प्रतिशत दृष्टि खोने की शिकायत

रिपोर्ट के अनुसार, खान ने अपनी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खोने की शिकायत की थी। कोर्ट ने अधिकारियों को 16 फरवरी से पहले 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की विस्तृत चिकित्सा जांच कराने का आदेश दिया था।

सूत्रों ने बताया कि डाक्टरों की एक टीम ने खान से मुलाकात की और उनकी आंख की विस्तृत जांच की। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच एक घंटे तक चली और रक्त के नमूने एकत्र करने के बाद टीम चली गई।
पिछले महीने हुआ था ऑपरेशन

पिछले महीने खान को इस्लामाबाद के पीआइएमएस ले जाया गया था और उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया था। वकील से मुलाकात के दौरान उन्होंने दृष्टि कमजोर होने की शिकायत की। इसके बाद उनके परिवार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग उठाई थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- इलाज के अभाव में इमरान खान की आंख हुई खराब, SC ने दिए पाकिस्तान सरकार को सख्त निर्देश




like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471725