search

सिग्नल फेल होने से बोकारो में फंसी तेजस राजधानी एक्सप्रेस, रेल यात्री परेशान

Chikheang Yesterday 21:57 views 945
  

नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। New Delhi Bhubaneswar Tejas Rajdhani Express: नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन के पास रविवार की सुबह लगभग डेढ़ घंटे तक फंसी रही। इस कारण यह ट्रेन अपने गंतव्य स्थान-भुवनेश्वर में रात में तीन घंटे विलंब से पहुंची।  

जानकारी के अनुसार तेज राजधानी एक्सप्रेस रविवार की सुबह गोमो रेलवे स्टेशन पर समय से करीब चार मिनट पहले 6:21 में पहुंची। इसके बाद ट्रेन विलंब होनी शुरू हुई। यात्रियों की शिकायत पर बताया गया कि बोकारो स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेन प्रभावित हुई। बाद में सिग्नल दुरुस्त होने के बाद रेल सेवा बहाल हुई।

यह ट्रेन गोमो के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन से डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे विलंब से शाम के बदले रात में भुवनेश्वर पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
धनबाद नहीं आएगी झाड़ग्राम मेमू, बर्द्धमान-हटिया गोमो तक

अक्टूबर माह से थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल में ट्रेनों के प्रभावित होने से परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब एक बार फिर समस्याओं से जूझना होगा। दक्षिण पूर्व रेल ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्याें के कारण ट्रेनों के प्रभावित रहने की घोषणा कर दी है।

धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सोमवार व मंगलवार को धनबाद के बदले बोकारो से झाड़ग्राम तक चलेगी। वापसी में भी झाड़ग्राम से बोकारो तक ही आएगी। बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक जाएगी। वापसी में गोमो से बर्द्धमान तक चलेगी। गोमो से हटिया के बीच दोनों ओर से रद रहेगी।
22 को भागा-आद्रा मेमू दोनों ओर से रद

भाग से आद्रा के बीच चलने वाली मेमू 22 फरवरी को रद रहेगी। वापसी में आद्रा से भागा के बीच भी नहीं चलेगी। इसके साथ ही आसनसोल-आद्रा मेमू 16, 17, 19, 20 व 22, आसनसोल-पुरुलिया व आद्रा-मिदनापुर मेमू भी 17 व 20 फरवरी को रद रहेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162382