search

Farrukhabad Breaking News: बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक ने आल्टो कार को कुचला, बच्चे सहित 3 की मौत, एक गंभीर

cy520520 1 hour(s) ago views 908
  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा मिनी ट्रक और आल्टो कार के बीच हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

बरेली हाईवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास शारदा कोल्डस्टोरेज के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने एक आल्टो कार को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: कानपुर में फरवरी में गर्मी का झटका, 27.5°C तापमान, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur Suicide Case: बहन की डोली से पहले भाई को उठानी पड़ी अर्थी, आईआईटी में अंजू आत्महत्या ने हर किसी को झकझोरा

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! 62.7 किमी लंबा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू होने को लेकर बड़ा अपडेट, इस माह से फरेंगे फर्राटा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158050