search

मथुरा में जलाभिषेक के लिए जा रहे लोगों पर मस्जिद के पास से फेंका पत्थर, एक का सिर फूटा; तीन हिरासत में

cy520520 2026-2-15 19:57:58 views 796
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। नवविवाहिता को लेकर जेहर चढ़ाने जा रहे लोगों को गांव सहार में मस्जिद के सामने रोक लिया गया और डीजे बंद करा दिया गया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पथराव हो गया। इसमें एक का सिर फूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पीएसी तैनात की गई है।

बरसाना के गांव सिहार में चौकीदार रोहतास के बेटे लक्ष्मण की दो माह पूर्व शादी हुई थी। गांव के मंदिर में जेहर चढ़ाने के लिए नवविवाहिता के साथ गांव की महिलाएं व स्वजन डीजे के साथ जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी मस्जिद के सामने पहुंचे। यहां समुदाय विशेष के लोगों ने डीजे रोक कर भोले बाबा के भजन बंद करने को कहा।

मस्जिद के पास से पत्थर फेंका

इसी दौरान मस्जिद के पास से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर गगन सैनी के सिर पर लगने से उनका सिर फट गया। इससे आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के राम तोमर और करणी सेना के जिलाध्यक्ष मौके पर सहार पहुंचे। उन्होंने लोगों से जानकारी जुटाई।

इसके बाद सहार चौकी का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- नेपाल ले जायी जा रही 119 शीशी कोडीन कफ सीरप पकड़ी, तीन आरोपित गिरफ्तार; कैप्सूल भी बरामद

गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक सात वर्षीय बच्चे ने बकरी पर पत्थर फेंका था, जो गगन के लग गया था। इससे विवाद बढ़ गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725