search

टेंडर में लाखों खर्च, फिर भी कैटल फ्री महेंद्रगढ़ का सपना अधूरा; बेसहारा पशुओं से लोग परेशान

deltin33 3 hour(s) ago views 489
  

शहर में झुंड बनाकर घूमते आवारा पशु। जागरण



मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की नगरपालिका पिछले काफी समय से पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए प्रयास कर रही है। नपा की पिछली बैठकों में फैसला लिया गया था कि शहर के बेसहारा पशुओं को पकड़कर शहर की तीन गोशालाओं में भेजा जाएगा।

शुक्रवार को हुई नपा की बैठक में बताया गया कि ठेकेदार द्वारा सैकड़ों पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया है। हालांकि विवरण मांगने पर कोई जवाब नहीं मिल पाया।

जबकि नपा महेंद्रगढ़ को कैटल फ्री बनाने के पिछली छह माह में दूसरी बार 3.84 लाख रुपये का टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद शहर को कैटल फ्री नहीं किया जा सका है।

बता दें कि महेंद्रगढ़ शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटनाएं घटती रहती है। इन पशुओं से पहले अनेकों घटनाएं हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर टक्कर मारने पर बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है।

दो से तीन वर्ष पहले पुराने सीटी थाने के नजदीक एक मकान के बाहर वृद्ध महिला टहल रही थी। इस दौरान एक सांड ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, वहीं पशु स्थानीय सब्जी मंडी आए दिन दोपहिया वाहन चालकों एवं आमजन को चोट मारकर घायल कर देते है।
परेशान रहते हैं लोग

शहर में सब्जी मंडी के साथ देवीलाल पार्क, अनाज मंडी, सीएससी कैंटिन के नजदीक, 11 हट्टा बाजार, 148बी सड़क, कैंची मोड सहित शहर के सभी वार्डों एवं प्रत्येक मुख्य चौराहों पर बड़ी संख्या में पशु आम आदमी को परेशान कर रहे हैं। कभी यह पशु अचानक राह चलते वाहनों के सामने आकर सड़क हादसों को न्योता देते हैं।

यह भी पढ़ें- बहराइच के ब्लॉकों में खुलेंगे पशु औषधि सेंटर, 15.61 लाख मवेशियों का हो सकेगा इलाज

कभी राहगीरों को टक्कर मार उनकी जान जोखिम में डाल देते हैं। नगरपालिका द्वारा इन्हें पकड़ने के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसकी वजह से आम जनता डर के साए में जिंदगी जीने को मजबूर हो गए है।

शहर में सैकड़ों की संख्या में पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसकी वजह से यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। नपा प्रशासन के दावों के विपरित शहर में पशुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है।

इस समस्या से परेशान होकर काफी लोगों ने रास्ते तक बदल दिए हैं। अब यह आवारा पशु दूसरे रास्तों पर भी आने लगे हैं। इसके बाद अपनी जान जोखिम में डाल सड़कों पर निकलना हमारी मजबूरी बन गई है।
आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए चले अभियान

शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए नगरपालिका द्वारा अभियान चलाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। पशु झगड़े के दौरान लोगों की दुकानों एवं मकानों में घुस जाते है। जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि नगरपालिका की ओर से बैठक में शहर को कैटल फ्री करवाने के लिए प्रस्ताव पास किया है। जल्द ही पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सुंदरबनी की सड़कों पर \“बेसहारा\“ पशुओं का आतंक, आए दिन हो रहे हादसे; प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471543