search

भदोही में दूर होगा बिजली का संकट, नौ करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र

LHC0088 4 hour(s) ago views 69
  

नौ करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र।



जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के डीघ ब्लाक के कोनिया क्षेत्र के लोगों बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी। विभाग की ओर से क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत देने के लिए नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराने की पहल शुरू कर दी है। क्षेत्र के इटहरा में लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से से नया विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा।

विभाग की ओर से इसके लिए भूमि चिह्नित कर लिया है। विद्युत विभाग के बिजनेस प्लान योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

जिले में सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतें को विद्युत आपू्र्ति की सुविधा के लिए दो विद्युत वितरण खंड संचालित हो रहे हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम फत्तूपुर भदोही में 13 और विद्युत वितरण खंड द्वितीय ज्ञानपुर-गोपीगंज के अंतर्गत 16 उपकेंद्र संचालित है।

जिले के डीघ ब्लाक के गंगा तटवर्ती क्षेत्र कोनिया में एक मात्र सीतामढ़ी उपकेंद्र है। जिससे पूरे क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। ऐसे में लोगों को कभी अघोषित कटौती तो कभी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान होना पड़ता है।

हालांकि अब विभाग क्षेत्र के इटहरा गांव में बिजनेस प्लान योजना के तहत नया उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित कर लिया गया है। उपकेंद्र का निर्माण कराने पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होगा।

बिजली निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति व बजट मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। उपकेंद्र का निर्माण होते ही क्षेत्रवासियों को अघोषित कटौती, लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


विभाग की बिजनेस प्लान योजना के तहत इटहरा में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। -राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160295