search

लुधियाना में शादी के प्रस्ताव पर विवाद, युवक पर रॉड से किया जानलेवा हमला

Chikheang 1 hour(s) ago views 196
  

शादी के प्रस्ताव को लेकर विवाद, युवक पर रॉड से हमला। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, लुधियाना। न्यू सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक युवक पर रॉड से हमला करके घायल कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक हमला करने साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवक पर उस समय हमला किया गया, जब वह गली में अपने जानकारों के साथ खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।

आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने उतरते ही उस पर रॉड से वार कर दिया। बचाव के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसियों के साथ शादी के प्रस्ताव को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि परिवार ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था, जिसके कारण उनसे रंजिश रखी जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच विवाह संबंधी विवाद की बात सामने आई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162143