search

समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना

deltin33 2026-2-15 13:57:17 views 686
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना के मोहनपुर चौक स्थित मुसरीघरारी समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक टोटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी सचिंद्र राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई।  

बताया गया कि वह देर रात किसी सवारी को छोड़कर वापस शहर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान टोटो को पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में वह नीचे गिर पड़ा। इससे उक्त वाहन ने उसे कुचल डाला। वाहन से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
घर का एकलौता कमाऊ सदस्य

घटना को देख आसपास के युवा इकट्ठा हो ग‌ए। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त टोटो को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। टोटो की तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी के कागजात और मृतक की पहचान पत्र आदि बरामद हुई।  

बाद में सूचना स्वजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। बताया गया कि वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। टोटो चलाकर किसी तरह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था।  
शव को पुलिस ने स्वजनों को सौंपा

उसकी मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते सदर अस्पताल पर पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने बाद में सोमवार की सुबह शव पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया।  

थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस स्वजनों के आवेदन को यातायात थाना भेज देंगी। मामले में यातायात पुलिस द्वारा अग्रेतर कर्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131