search

सावधान! भागलपुर की सड़कों पर जहां-तहां गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं, वसूला जाएगा भारी जुर्माना

LHC0088 1 hour(s) ago views 850
  

एआई तस्वी



जागरण संवाददाता, भागलपुर। अब सड़क किनारे जहां-तहां वाहन पार्क को नगर निगम के कर्मी उसे उठा ले जाएंगे। भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसलिए सचेत हो जाएं। वाहन पार्किंग उपयुक्त जगह पर ही लगाएं। शहरी क्षेत्र की सड़क, फुटपाथ, नाले, चौराहे, बाजार क्षेत्र व अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की निगम प्रशासन ने योजना बनाई है। सोमवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है।

नगर निगम की ओर से पूर्व में दैनिक समाचार पत्रों में आम सूचना प्रकाशित की गई थी। बावजूद इसके, सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से वाहन व सामग्री रखे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।  
सुबह 8 बजे से अभियान शुरू

शहर में माइकिंग भी कराई गई। सुबह 8 बजे से अभियान शुरू होगा। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित स्थलों से अवैध रूप से खड़े वाहनों को जब्त कर लाजपत पार्क मैदान में जमा कराएं। वहां जुर्माना वसूली के बाद वाहनों को मुक्त किया जाएगा।  

नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों व सुविधाओं को अतिक्रमण मुक्त कर शहरवासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने से जाम की समस्या होती है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बेसमेंट में वाहन पार्किंग की व्यवस्था है। उसका उपयोग करेंगे।
अभियान के लिए चार टीमों का गठन

टीम-एक : चौक मनाली से तिलकामांझी होते हुए जीरोमाइल चौक तक

प्रभारी: नगर प्रबंधक असगर अली, अतिक्रमण प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित योजना शाखा के कर्मी।

टीम-दो : तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक, पटल बाबू रोड होते हुए लोहिया पुल तक

प्रभारी: नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव, योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद, अतिक्रमण प्रभारी सोनू पाठक।

टीम-तीन : लोहिया पुल से स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक, शहीद भगत सिंह चौक

प्रभारी: लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह

टीम-चार : जब्त वाहनों के निस्तारण के लिए लाजपत पार्क मैदान में जब्त वाहनों से जुर्माना वसूल कर वाहन मुक्त करना।

प्रभारी : देवेंद्र वर्मा, नजीमउद्दीन।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160121