search

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारी के दौरान शिव मूर्ति हटाने को लेकर हंगामा, लोगों ने दी मतांतरण व पलायन की चेतावनी

Chikheang 2026-2-15 13:26:41 views 1080
  

बिजनौर के गांव नाईपुरा स्थित मंदिर।  



संवाद सूत्र, हीमपुर दीपा (बिजनौर)। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारी के दौरान पुलिस ने गांव नाईपुरा में चामुंडा देवी मंदिर में रखी जा रही शिव मूर्ति को जबरन हटा दिया। हंगामे के बीच घटना से आहत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है यदि एक सप्ताह के भीतर चामुंडा देवी मंदिर में हटाई गई शिव मूर्ति को स्थापित नहीं कर गया तो विरोध में मतांतरण के साथ गांव से पलायन किया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्षेत्र के गांव नाईपुरा में मुस्लिम समाज के साथ-साथ पाल एवं वाल्मीकि आदि समाज के लोग रहते हैं। गांव के अंदर लगभग 40 वर्ष पुराना चामुंडा देवी मंदिर है। जिसमें मां दुर्गा, शिव परिवार की मूर्तियां है। ग्रामीण शनिवार की रात चामुंडा देवी मंदिर में स्थापित पुरानी हो चुकी शिव मूर्ति की मरम्मत कराने के बाद उसे चामुंडा देवी मंदिर में पुनः स्थापित कर रहे थे। इस बीच सजातीय पक्ष के राकेश के स्वजन ने चामुंडा देवी मंदिर में शिव मूर्ति रखे जाने का विरोध करते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।

  

जिसके चलते सीओ देश दीपक चांदपुर, प्रभारी निरीक्षक जय भगवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों द्वारा चामुंडा देवी मंदिर में रखी गई शिव मूर्ति को हटवा दिया और उक्त मूर्ति को पड़ोसी राजेश के घर बोगी में रखकर पन्नी ढककर रखवा दिया। जिसके परिणाम स्वरूप मूर्ति हटाने को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। दूसरे पक्ष के तेजपाल, सुरेश, नरपाल, संजय पाल, संतराम, संदीप, प्रीतम, मलखान व प्रदीप आदि ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश जताया।

मामले में रविवार को मौजूद ज्योति, भागेश देवी, तारो देवी, मंजू देवी, क्रांति, नरेश देवी, गुड्डी, महेंद्री, संजय पाल, कपिल व जगरूप आदि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से हमसाज होकर उनकी से मूर्ति को जबरन हटाया है। जबकि यहां 40 वर्ष से उक्त मंदिर पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना होती आ रही है।
वह क्षतिग्रस्त शिव मूर्ति को ठीक कराने के बाद उसे चामुंडा देवी मंदिर में पुनः स्थापित कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि एक सप्ताह के भीतर चामुंडा देवी मंदिर से हटाई शिव मूर्ति को दोबारा स्थापित नहीं कराया गया तो वह मतांतरण करने के साथ गांव से पलायन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

दूसरे पक्ष के हेमेंद्र, ओमवती पत्नी राकेश आदि का कहना है कि चामुंडा देवी मंदिर से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उक्त मंदिर में शिव मूर्ति रखकर नई पहल कर रहे थे। जिसके वह विरोध में हैं।  

घटनाक्रम में सीओ देश दीपक ने चांदपुर पुलिस द्वारा चामुंडा देवी मंदिर से जबरन शिव मूर्ति हटाने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि ग्रामीण कहीं से शिव मूर्ति को लाकर चामुंडा देवी मंदिर में रखने के उद्देश्य से नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे थे। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने उक्त मूर्ति को स्वयं ही हटाया है। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीण चामुंडा देवी मंदिर में मूर्ति स्थापित कराना चाहते हैं तो उन्हें जिला प्रशासन से स्वीकृति लेनी होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244