search

पानीपत की रूई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गंगा राम कॉलोनी में मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

deltin33 3 hour(s) ago views 79
  

रूई फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, पानीपत। कच्चा फाटक के पास गंगा राम कालोनी में रूई बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार दोपहर बाद को आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि आग लगने से कुछ सामान जल गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद रूई बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई।

फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी विनोद कुमार का कहना है फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471402