search

धनबाद में महाशिवरात्रि का उल्लास, शिवालयों में भक्तों की भीड़, शाम को निकलेगी शिव बरात

deltin33 3 hour(s) ago views 111
  

धनबाद के हिल कॉलोनी शिव मंदिर में शिवरात्रि कूी पूजा करते भक्तगण।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर सहित जिले भर में रविवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। शिवालयों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि को लेकर धनबाद के शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है। शहर के भुईफोड़ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए सुबह चार बजे साफ-सफाई के बाद पांच बजे पूजा-अर्चना हेतु खोल दिया गया।

इसके साथ ही जिले के धीरेंद्रपुरम शिव मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, झारखंड मैदान कल्याणेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बिनोद त्रिमूर्ति मंदिर, शक्ति मंदिर, झारुडीह शिव मंदिर, माडा कॉलोनी शिव शक्ति मंदिर, गोल्फ ग्राउंड खड़ेश्वरी मंदिर, बरटांड़ शिव मंदिर, बरमसिया शिव मंदिर और मनईटांड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन के लिए शिव भक्त पहुंच रहे हैं।

शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। सभी भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी पर बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजा कर रहे हैं। शहर के मनईटांड शिव मंदिर और बरमसिया शिव मंदिर में खीर के भोग-प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।
दोपहर बाद शिवालयों से निकलेगी शिव बारात

दिनभर पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी, जिसमें शहरवासी बाराती बनेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से धूमधाम से भोलेनाथ की बारात निकालने की तैयारी की गई है। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रहेंगी और हजारों शहरवासी बराती के रूप में शामिल होंगे।

बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर, झारखंड मैदान महादेव मंदिर और पुलिस लाइन शिव मंदिर से बारात निकाली जाएगी। बड़ी बारात बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर और पुराना बाजार से निकलेगी, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471402