Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो फ्लिपकार्ट आपके लिए इस वक्त सबसे शानदार डील लेकर आया है। जी हां, इस वक्त सैमसंग के एक मिड-रेंज फोन पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। दरअसल इस वक्त Samsung Galaxy A35 5G के Awesome Navy 128 GB वाले वैरिएंट पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बेस्ट डील दे रहा है। इस फोन की कीमत वैसे तो 33,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस 5G फोन को आप ऑफर्स के साथ सिर्फ 18,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। चलिए इस शानदार डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy A35 5G पर डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग ने अपनी A सीरीज का ये फोन 2024 में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत वैसे तो अभी 33,999 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अभी इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपये में बिना किसी बैंक ऑफर के खरीदने का मौका दे रहा है। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।
कंपनी डिवाइस पर फ्लिपकार्ट SBI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 18,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा आप फोन को 3,334 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। यानी ओवरऑल देखें तो ऑफर्स के साथ तो ये एक काफी शानदार डील बन जाती है।
Samsung Galaxy A35 5G के खास फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A35 5G एक दमदार मिड-रेंज 5G फोन है जिसमें 6.6-इंच का 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। इतना ही नहीं इस फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक स्ट्रांग ग्लास-बैक डिजाइन मिल रहा है।
फोन में पावरफुल Exynos 1380 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी, IP67 वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस मिलता है। साथ ही डिवाइस को 4 OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लंबे समय तक चलने वाला सपोर्ट भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 12,999 में Samsung ने लॉन्च किया फ्यूचर-प्रूफ 5G फोन, 6,000mAh बैटरी और शानदार कैमरा भी |