search

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ

Chikheang 2026-2-14 23:26:46 views 1266
  

इस परियोजना से पूर्वोत्तर के राज्यों को काफी लाभ मिलेगा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच पानी के नीचे भारत की पहली सड़क सह रेल सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी।

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जाने वाली यह सुरंग भारत की पहली और दुनिया की दूसरी सड़क-रेल सुरंग होगी। 34 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 18,662 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि नदी के नीचे भारत की पहली सुरंग कोलकाता में हुगली के नीचे बनाई गई है और अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली समुद्री सुरंग पर काम जारी है।

  
किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग मेट्रो संचालन के लिए है, जबकि प्रस्तावित गोहपुर-नुमालीगढ़ सुरंग में रेल और सड़क परिवहन दोनों साथ-साथ संचालित होंगे। केंद्र सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस परियोजना से असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को काफी लाभ होगा।

  

इससे माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी, रसद लागत कम होगी और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह परियोजना पूरे असम में प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और रसद केंद्रों को निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी।

रेल से लेकर सड़क-सुरंग तक: केंद्र का मेगा प्लान, दिल्ली-अंबाला रेल खंड का भी होगा विस्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244