search

उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री जीपी नड्डा ने CM धामी को सराहा, कहा- देवभूमि में विकास को आगे बढ़ाएं

LHC0088 Yesterday 22:56 views 938
  

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि धामी दिन-रात प्रदेश की सेवा में जुटे हैं और पूरी ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की टीम समन्वित ढंग से काम कर रही है। नड्डा ने मुख्यमंत्री से इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में विकास को और आगे ले जाने का आह्वान किया।

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचे।

विशेष जोर नए मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने और सरकार की योजनाओं की प्रभावी जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर रहा।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने की उत्तराखंड बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, सीएम धामी को लिखा लेटर

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों ने बरती लापरवाही तो होगी कड़ी कार्रवाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159854