search

UP Board Exam 2026: 24 घंटे CCTV की निगरानी में रहेंगे मेरठ के 98 केंद्र, 77 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Chikheang Yesterday 22:27 views 968
  

24 घंटे CCTV की निगरानी में रहेंगे मेरठ के 98 केंद्र



जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 77 हजार परीक्षार्थी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।

शनिवार को क्षेत्रीय बोर्ड सचिव व उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ज्योति प्रसाद एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने जिला मुख्यालय पर बनाए कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से करीब 15 केंद्रों के स्ट्रांग रूम की रेंडम चेकिंग की।

बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 12 मार्च तक चलेंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी के लिए शनिवार से जिला स्तर पर बने जिला कंट्रोल रूम में अधिकारियों व शिक्षकों की 24 घंटे ड्यूटी शुरू हो गई है। यह ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है।

जिले में सभी केंद्रों पर हो चुकी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। गत दो से लेकर 13 फरवरी तक जिले के 207 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। अब जिले में कोई विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नहीं बचा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161858