search

फिरोजाबाद में डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी कार, मैनपुरी के पति-पत्नी और बच्चे की मृत्यु

cy520520 Yesterday 20:57 views 513
  

दुर्घटना के बाद फिरोजाबाद में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से मैनपुरी जा रही तेज रफ्तार कार शनिवार शाम चार बजे अरांव क्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंचकर पलट गई।  

हादसे में कार सवार मैनपुरी के दंपती और उनके डेढ़ वर्ष के बच्चे की मृत्यु हो गई। वहीं एक युवती घायल है। मैनपुरी के यदुवंश नगर में भामत चौराहा निवासी वरुण मटसेना क्षेत्र में अपनी ससुराल से लौट रहे थे।  

इस दौरान उनकी आई-20 कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ जाकर पलट गई। जिससे वरुण की 24 वर्षीय पत्नी रचना और डेढ़ वर्षीय बेटे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 26 वर्षीय वरुण और रचना की बहन मोना गंभीर रूप से घायल हो गए।  

वरुण की आगरा ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। वहीं मोना का आगरा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अरांव रिषी कुमार ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होने से हुआ। कार सवारों ने संभवत: सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157591