search

उत्तराखंड के गैरसैंण में कश्मीरी युवकों से मारपीट, व्यापारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

deltin33 2026-2-14 19:27:11 views 793
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, गैरसैंण (चमोली)। शुक्रवार अपराह्न गैरसैंण में दो संदिग्ध युवकों को देखकर स्थानीय दो व्यापारियों ने उन्हें पुलिस थाने पहुंचाया।

दोनों युवकों के दोस्त डंडियाल गांव निवासी कुंवर सिंह ने व्यापारियों के खिलाफ युवकों से गाली-गलौच और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

स्थानीय व्यापारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि दो कश्मीरी युवकों का उनके मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में आना-जाना हो रहा था।  

जब उन्होंने एक स्थानीय महिला के कमरे से बाहर आते देखा तो उन्होंने युवकों से पूछा कि वह कौन हैं। शक होने पर उन्होंने उन्हें थाना पहुंचाया।

महिला के भाई ने रात को थाना में दी तहरीर में कहा कि उन्होंने दोनों दोस्तों को कुछ सामान लेकर बहन के घर भेजा था, जब दोस्त सामान देकर कमरे से बाहर निकले तो बाहर खड़े गैरसैंण के व्यापारी विरेंद्र सिंह, सूरज सिंह व अन्य लोगों ने यह कहते हुए उनके दोस्तों से गाली-गलौच और मारपीट की कि बाहरी आदमी गैरसैंण का माहौल खराब कर रहे हैं।

वहीं थाना प्रभारी सुमित खुगशाल ने कहा कि देर रात स्थानीय ग्रामीण की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अपराध ने छीना सुकून, शहर की शांति का दिनदहाड़े खून

यह भी पढ़ें- देहरादून बना अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना, गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या से खुली पोल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131