search

जंक्‍शन के LED स्‍क्रीन पर अचानक बजने लगा द्व‍िअर्थी गाना; तीन मिनट तक असहज रहे यात्री

Chikheang 1 hour(s) ago views 595
  

सिवान जंक्‍शन के एलईडी स्‍क्रीन पर चलने लगा भोजपुरी गाने का वीडियो।  



जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान जंक्शन पर शनिवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्लेटफॉर्म पर लगी एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम से अचानक द्विअर्थी भोजपुरी गाना बजने लगा।

प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर पांच तक बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अपनी-अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। अचानक तेज आवाज में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कई यात्रियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर लगी टीवी स्क्रीन पर करीब तीन मिनट तक यह गाना लगातार चलता रहा, लेकिन इस दौरान जंक्शन पर मौजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर उस पर नहीं पड़ी।

यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का कंटेंट चलना बेहद आपत्तिजनक है और रेलवे प्रशासन को इसकी निगरानी के लिए पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए थी।

घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि यह तकनीकी खराबी का मामला था, तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था, लेकिन काफी देर तक गाना बजता रहा और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

स्थिति तब सामान्य हुई, जब पूरा गाना समाप्त होने के बाद स्क्रीन पर दोबारा विज्ञापन चलने लगे। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है।

पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और पारिवारिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जाने चाहिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161646