search

नूंह में बोर्ड परीक्षाएं होंगी नकल रहित, जीरो टालरेंस नीति के साथ होंगे कड़े प्रबंध

LHC0088 1 hour(s) ago views 277
  

अखिल पिलानी, उपायुक्त ,नूंह।



जागरण संवाददाता, नूंह। जिला नूंह में इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक एवं नकल रहित करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। नकल रोकने के प्रति गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्य करेगा।

जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां बाउंड्री वाल, खिड़कियों में ग्रिल व जाली सहित सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करना स्कूल प्राचार्य एवं संबंधित ग्राम सरपंच सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को चेकलिस्ट भेजी जाएगी और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्राचार्यों से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाएगा।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने ये निर्देश लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्राचार्य एवं सरपंच उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि नकल से किसी का भला नहीं होता, बल्कि इससे पूरे समाज को नुकसान होता है।

स्वच्छ और पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्य करेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पेयजल पर करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी ग्रामीण पानी खरीदने को मजबूर; कब मिलेगी राहत?

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग पंचायत स्तर तक सहयोग लेकर यह सुनिश्चित करे कि किसी भी केंद्र पर नकल न हो। सकारात्मक सोच के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नकल की प्रवृत्ति विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक है।

एक बार नकल के सहारे पास होने वाला विद्यार्थी आगे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाता। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता किए जाएंगे तथा परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
केंद्रों के पास बंद रहेंगी फोटोस्टेट मशीनें

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट मशीनें बंद रखने के आदेश जारी किए जाएंगे। पेपर को अंदर से कॉपी कर बाहर भेजने जैसी संभावनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न हो।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि नकल की प्रवृत्ति विद्यार्थियों के भविष्य के लिए हानिकारक है। परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों पर पुलिस बल समय से पूर्व तैनात किया जाएगा। पुलिस की जिम्मेदारी केंद्र के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने की होगी।

इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल कराने की प्रवृत्ति वाले व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के आसपास न आएं, अन्यथा उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व डीएसपी स्कूल प्राचार्यों एवं सरपंचों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह, एसडीएम अंकिता पुवार, नगराधीश हिमांशु चौहान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, रामकिशन सहित विभिन्न गांवों के सरपंच एवं स्कूल प्राचार्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- ED अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोपी की जमानत रद करने से इनकार, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159675