search

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में 10 साल से फरार घोषित अपराधी मोहम्मद तारिक गिरफ्तार

LHC0088 2026-2-14 15:26:28 views 1085
  



संवाद सहयोगी, कटड़ा। रियासी पुलिस ने 10 वर्षों से फरार एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मोहम्मद तारिक उर्फ बफर, निवासी भागता, तहसील कटड़ा, जिला रियासी के खिलाफ की गई। आरोपी पर थाना कटड़ा में कई मामले दर्ज थे और न्यायालय द्वारा उद्घोषणा आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद, वह पुलिस से बचता रहा।

हाल ही में मिली विशेष सूचना के आधार पर थाना कटड़ा की टीम ने तकनीकी और मानवीय निगरानी के जरिए योजनाबद्ध अभियान चलाया। अंततः, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रहे समन्वित प्रयासों का परिणाम है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126