search

सिर पर 35 किलो ज्वार की बोरी लादकर कर्नाटक से अयोध्या पहुंचे केदार, राम मंदिर को किया समर्पित

cy520520 2026-2-14 13:56:22 views 731
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामलला के प्रति 35 वर्षीय केदार लिंग की श्रद्धा शुक्रवार को देखते ही बनी। कर्नाटक प्रांत के विजयपुर जिले के बड़गापुर निवासी केदार ने अयोध्या तक की लगभग 1500 किमी की पैदल यात्रा 55 किलो की ज्वार की बोरी सिर पर लाद कर 40 दिनों में पूरी की है। उaन्होंने अपनी यात्रा तीन जनवरी को शुरू की थी।

अयोध्या पहुंच कर उन्होंने ज्वार को राम मंदिर को समर्पित किया। इस अवसर पर केदार के चेहरे पर प्रसन्नता व संतुष्टि के भाव दिख रहे थे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार पर राम मंदिर के व्यवस्थापक व विहिप पदाधिकारी गोपाल राव ने केदार लिंग का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े सेवानिवृत्त जिला होम्योपैथी अधिकारी डा. चंद्रगोपाल पांडेय, सोम शंकर, मयंक पांडेय, सुभाष सिंह व प्रिंस पाठक आदि उपस्थित थे। केदार के साथ चार अन्य लोगों में एक नूर अहमद भी हैं। बाकी तीन रेवण सिद्धप्पा, अरविंद व विवेकानंद हैं। दर्शन के बाद केदार ने कहाकि उन्होंने श्रीराम से गोरक्षा की प्रार्थना की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725