search

प्रयागराज में फंदे पर लटका मिला छात्र, एक छात्रा और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, घरवालों ने किया हंगामा

LHC0088 2026-2-14 12:27:26 views 706
  

प्रयागराज में आत्महत्या करने वाला छात्र आशुतोष गिरि। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के टैगोर टाउन स्थित फतेहपुर बिछुआ में रहने वाले 18 वर्षीय छात्र आशुतोष गिरी की शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शनिवार सुबह वह फंदे पर लटका मिला। घटना से नाराज घरवालों ने हंगामा किया। साथ ही प्रतापगढ़ से आकर कोचिंग करने वाली एक छात्रा और उसके साथियों पर ब्लैकमेल करने, आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने का आरोप लगाया। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होमगार्ड का बेटा था विनोद

फतेहपुर बिछुआ निवासी विनोद गिरी होमगार्ड हैं। उनका बेटा आशुतोष इंटर का छात्र था। शुक्रवार को वह मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था। शनिवार सुबह पिता जागने के लिए पहुंचे तो बेटे को फंदे पर लटका देख हैरान रह गए। इकलौते बेटे की मौत से मातम छा गया।
हॉस्टल में रहने वाली छात्रा पर लगाया आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने कोचिंग में पढ़ाई के दौरान आशुतोष से दोस्ती की। फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसा वसूल करने लगी। बेटे ने जब पैसा देना बंद किया तो छात्रा ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की धमकी दी। शुक्रवार रात भी मैसेज करके आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया।
इंस्पेक्टर बोले- प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड की

पीड़ित परिवार समेत अन्य लोग हाॅस्टल पहुंचकर हंगामा करने लगे तो पुलिस छात्रा को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन रोहित तिवारी का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़के ने सुसाइड किया है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की आमन-सामने भिडंत हुई

यह भी पढ़ें- गुटखा लाने के विवाद में दर्ज एससी-एसटी केस रद करने को दायर याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में खारिज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126