search

Winter Olympics 2026 में 3 दिन में ही खत्म हो गए 10 हजार कंडोम, एथलीट्स ने आयोजकों पर दिखाया गुस्सा

cy520520 1 hour(s) ago views 254
  

विंटर ओलंपिक्स 2026



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विंटर ओलंपिक्स 2026 को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अगर ओलंपिक्स को लेकर कोई बात होती है, तो दिमाग में एथलीट्स या फिर मेडल को लेकर खबर सामने आती है। हालांकि, विंटर ओलंपिक्स में अलग तरह का मामला सामने आया है और यहां पर 3 दिन में ही 10 हजार कंडोम के पैकेट खत्म हो गए हैं। इसके बाद एथलीट्स ने आयोजकों पर नाराजगी भी जताई है।

विंटर ओलंपिक 2026 इटली के मिलान-कोर्टिना शहर में खेला जा रहा है। इस दौरान आयोजकों की तरफ से एथलीट्स को 10 हजार फ्री कंडोम बांटे गए थे, जो 3 दिन में ही समाप्त हो गए। कंडोम की भारी मांग की वजह से आयोजक भी हैरान रह गए हैं, जबकि कुछ एथलीट्स ने इसको लेकर नाराजगी दिखाई है। उनका कहना है कि स्टॉक खत्म होने के बाद अब तक कंडोम दोबारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
आयोजकों ने दी प्रतिक्रिया

इटली के एक अखबार ला स्टांपा की रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार कंडोम 3 दिन में खत्म हो गए। एथलीट्स ने जब इसकी मांग की, तो आयोजक भी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने साफ पर स्पष्ट किया है कि एथलीट्स को और कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे। ये परंपरा कई सालों से चली आ रही है और एथलीट्स को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे।
एथलीट्स ने दिखाया गुस्सा

ला स्टांपा से नाम न बताने की शर्त पर एक एथलीट ने बात करते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कंडोम के स्टॉक पहले 3 दिन में ही खत्म हो गए थे और अब तक दूसरा स्टॉक नहीं भेजा गया है। पता नहीं कब तक दूसरा स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा।
क्यों दिए जाते हैं एथलीट्स को कंडोम?

ओलंपिक्स जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए एथलीट्स को लंबे समय तक एक स्थान पर रहना पड़ता है। ऐसे में उनकी सेहत और स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए फ्री कंडोम उपलब्ध कराए जाते हैं। ओलंपिक्स में फ्री कंडोम उलब्ध कराने की शुरुआत 1988 में हुई थी ताकि एथलीट्स किसी भी यौन रोग का शिकार न बनें। पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भी 3 लाख कंडोम लगे थे। ऐसे में ये पहला मौका नहीं है, जब इस तरह से कंडोम दिए जा रहे हैं। इसका कारण सिर्फ एथलीट्स को किसी भी तरह के रोग से बचाना है और इससे अधिक कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें- Winter Olympics 2026 में खिलाड़ियों को मिलेगा इतिहास का सबसे महंगा मेडल, क्यों हुआ ये बदलाव?

यह भी पढ़ें- Winter Olympics Google Doodle: विंटर ओलंपिक 2026 का कब से होगा शुभारंभ? गूगल ने बनाया ये शानदार डूडल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157295