search

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, दो शूटरों की हुई पहचान; जमशेदपुर पहुंची उत्तराखंड पुलिस

deltin33 2 hour(s) ago views 392
  

विक्रम शर्मा के शूटरों की तलाश चुनौती. File Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून।  झारखंड के गैंग्सटर विक्रम शर्मा की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में उत्तराखंड से पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार शूटर जमशेदपुर के रहने वाले हैं जिनकी पहचान आकाश व आशुतोष बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो विक्रम शर्मा के नजदीकी ने ही काराबोर व लेनदेन को लेकर उसकी हत्या करवाई है। शूटर प्लेन से उत्तराखंड पहुंचे और हरिद्वार से भाड़े पर बाइक व स्कूटी लेकर देहरादून पहुंचे। शूटरों के पास विक्रम शर्मा के बारे में पूरी जानकारी थी कि वह कहां-कहां जाता है।

शूटरों ने हत्या के लिए सिल्वर सिटी जगह ही चुनी क्योंकि उस समय विक्रम शर्मा जिम आता जाता है। घटना के समय विक्रम शर्मा के पास पिस्टल थी लेकिन शूटरों ने उसे वेपन निकालने का समय तक नहीं दिया और धड़ाधड़ गोलियां चला दी। पहली गोली उसके सिर पर मारी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- झारखंड के गैंगस्टर का गुरु निकला विक्रम शर्मा, जंगल में देता था मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें- सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: गैंगस्टर था मृतक विक्रम शर्मा, झारखंड गैंग से जुड़े तार


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470884