search

हिमाचल में शगुन के पैसों के लिए सास और बहू में हुआ विवाद, डांटने पर निगल लिया जहर तो पति ने पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

LHC0088 1 hour(s) ago views 581
  

मंडी में शगुन को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को आग लगा दी।  



जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में शगुन के पैसों को लेकर पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सास-बहू के बीच कई दिन से चल रहे तनाव के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई।

30 प्रतिशत तक झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपित महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे की बर्थडे पार्टी के शगुन से शुरू हुआ विवाद

नीलम ठाकुर के सात वर्षीय बेटे की जन्मतिथि पर दिसंबर में घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान रिश्तेदारों द्वारा दिए शगुन के पैसे उसकी सास हिमा देवी ने अपने पास रख लिए थे। नीलम तीन-चार दिन से पैसे मांग रही थी, जिसे लेकर घर में लगातार विवाद हो रहा था।

बताया जा रहा है कि वीरवार को इसी बात पर सास ने बहू को डांट दिया। इसके बाद नीलम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामला यहीं नहीं रुका और उसका पति ठाकर दास के साथ भी झगड़ा हो गया।
गाड़ी से पेट्रोल निकाला और पत्नी को आग लगा दी

आरोप है कि गुस्से में आकर ठाकर दास ने घर में खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकाला और नीलम पर छिड़ककर आग लगा दी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया और वहां से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
क्या बोले, महिला के पिता

नीलम के पिता कृष्ण चंद निवासी जलौण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि दामाद और उसकी मां उनकी बेटी को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, 29 अफसरों की डीपीसी पूरी; जारी होगी पदोन्नति सूची
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159555