search

वैशाली शादी में हर्ष फायरिंग: चौकीदार की पत्नी घायल, आधा दर्जन पर केस दर्ज

deltin33 1 hour(s) ago views 116
  

आधा दर्जन पर प्राथमिकी



जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में 12 फरवरी की रात आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से चौकीदार की पत्नी रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना वरमाला रस्म के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। गोली रेखा देवी के बाएं पैर में लगी, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
बिना अनुमति के हुआ आर्केस्ट्रा आयोजन

प्राथमिकी के अनुसार, दिनेश राय की पुत्री कुमारी काजल की शादी में बिना अनुमंडल दंडाधिकारी की अनुमति के आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। देर रात घर के दरवाजे पर बने स्टेज पर जयमाला के बाद कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान भीड़ के बीच अचानक फायरिंग कर दी गई। बताया गया है कि दो नाली बंदूक से गोली चलाई गई। आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम की पूर्व अनुमति नहीं ली थी। साथ ही घटना की सूचना तुरंत थाना को भी नहीं दी गई।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल, थाना अध्यक्ष राजकुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा था और स्टेज के पास खून के निशान मिले। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।

पुलिस ने आसपास के लोगों से खुली और गुप्त रूप से पूछताछ की। जांच के दौरान फायरिंग की पुष्टि हुई। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
लड़की के बहनोई पर फायरिंग का आरोप

जांच में सामने आया कि दिनेश राय के दामाद अरविंद राय ने अपने हाथ में लिए दो नाली बंदूक से फायरिंग की थी। अरविंद राय, पिता रामवृक्ष राय, ग्राम मोहनपुर, थाना गोरौल के निवासी बताए गए हैं।

उनके द्वारा चलाई गई गोली से रेखा देवी घायल हुईं। घटना के समय आयोजनकर्ता दिनेश राय, रमेश राय, रामवृक्ष राय, जितेंद्र यादव, भाग नारायण राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिस ने इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज की है। बिना अनुमति कार्यक्रम करने और घटना की सूचना छिपाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470812