मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो
जासं, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी को देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 4.10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगें। उसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे साथ ही कांवड़ियों का स्वागत करेगें।
त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक शिव बारात में भी वह प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पांच बजे सरस आजीविका मेला का उद्घाटन करेंगे व नगर निगम रूद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 6:40 बजे से सात बजे तक शिव जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा को प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें- \“मिट्टी का लाल, देश का गौरव\“, यमकेश्वर में मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी की संघर्षपूर्ण यात्रा को सराहा
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी बोले: कोटद्वार बनेगा वैश्विक पक्षी गंतव्य, बर्ड फेस्टिवल से बढ़ेगा पर्यटन |