search

एक करोड़ की लागत से अलीगढ़ सूतमिल के पुराने अस्थाई बस स्टैंड के बहुरेंगे दिन, रोडवेज बस यात्रियों को मिलेगी राहत

Chikheang 3 hour(s) ago views 410
  

सूतमिल चौराहा के निकट वर्कशॉप के बराबर अस्थाई बस स्टैंड पर होता निर्माण कार्य। जागरण



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सूतमिल चौराहा स्थित पुराने बस स्टैंड के दिन अब शीघ्र ही बहुरने वाले हैं। नए बहुमंजिला बस स्टैंड के निर्माण के चलते पुराने अस्थाई बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च होंगे। अस्थाई बस स्टैंड से अप्रैल तक यहां से बसों का संचालन शुरू होगा। तब तक यात्रियों को पुराने बस स्टैंड से ही बसों में सवार होना पड़ेगा। इसके अलावा नए सेटेलाइट बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य भी गति पकड़ेगा।
पुराने बस स्टैंड के निर्माण में खर्च होंगे एक करोड़

सूतमिल स्थित सेटेलाइट बस स्टैंड का अस्थाई निर्माण वर्ष 2018 में किया गया था। यहां से फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, कासगंज, हरिद्वार, मेरठ, सहारनपुर,नोएडा, ग्रेटर नोएडा पलवल समेत कई जगहों की बसों का संचालन किया जा रहा है। अब इस बस स्टैंड को परिवहन निगम द्वारा पीपीपी माडल के आधार 123 करोड़ की लागत से सात मंजिला भवन बनाया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी वेल्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी है।
अप्रैल माह तक शुरू होगा अस्थाई पुराना बस स्टैंड

मल्टी कांप्लेक्स, प्रतीक्षालय, रेस्टोरेंट, पूछताछ सेवा, बस स्टैंड प्लेटफार्म आदि सुविधाएं होगी। इसके निर्माण से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही। इसके चलते पुराने बस स्टैंड को आरएम कार्यालय के निकट वर्कशाप के बराबर शिफ्ट किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च होंगे। अस्थाई बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां प्रतीक्षालय, पूछताछ सेवा व कार्यालय बनाया जाएगा। इसे टिन शिड से कवर किया जाएगा। यह निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर बसों का संचालन शुरू होगा।



रोडवेज किराया भरपूर ले रहा है, लेकिन सूतमिल चौराहा के पास बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की सुविधा नहीं है। धूल से परेशान हैं। चंद्रभान, संजय गांधी कॉलोनी

पिछले दो वर्ष से रोडवेज के यात्री परेशान हैं। यहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। परिवहन विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य तेज करें। दीपक पाल, महेंद्र नगर



सूतमिल चौराहे पर आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। पुराने बस स्टैंड को वर्कशाप के बराबर शिफ्ट कर अस्थाई निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अप्रैल माह में यहां से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बहुमंजिला बस स्टैंड का निर्माण शुरू होगा।  
-

सत्येंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161505