search

दुबई फैशन वीक में धनबाद की अनीता ने बिखेरी चमक, मनीष मल्होत्रा के शो में कृति सेनन के साथ मंच साझा किया

cy520520 1 hour(s) ago views 746
  

दुबई फैशन वीक में रैंप पर धनबाद की अनीता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयलांचल धनबाद की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाली धनबाद की बेटी अनीता मजूमदार ने एक बार फिर झारखंड का मान बढ़ाया है। दुबई के डीएफ काम्प्लेक्स में आयोजित दुबई फैशन वीक में अनीता ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व स्तरीय मंच पर दर्शकों का दिल जीत लिया।

  

प्रसिद्ध बालीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित इस भव्य रनवे शो में बालीवुड अभिनेत्री कृति सेनन शो स्टापर के रूप में मौजूद थीं। विश्व की जानी-मानी माडल्स के बीच धनबाद की अनीता मजूमदार ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम में दुबई के मशहूर व्यवसायी ऋषभ सिंह, होटलीयर्स मैक्स के ओनर एस सनपाल और उनकी पत्नी वेला सनपाल जैसे दिग्गज अतिथि के रूप में मौजूद थे। अनीता ने कहा अंतरराष्ट्रीय मंच पर धनबाद का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हार्दिक और आत्मिक संतुष्टि का विषय है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157175