search

बांग्लादेश के पहले हिंदू सांसद बोले, भारत से अच्छे संबंध जरूरी

deltin33 2 hour(s) ago views 515
  

बांग्लादेश के पहले हिंदू सांसद गयेश्वर चंद्र राय। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चुनाव में बीएनपी के टिकट पर जीतने वाले पहले हिंदू सांसद गयेश्वर चंद्र राय ने भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छे संबंध विकसित किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पारस्परिक सम्मान, समानता और द्विपक्षीय राष्ट्रीय हितों पर आधारित हैं, ये किसी खास व्यक्ति या राजनीतिक दल पर निर्भर नहीं करते।

उन्होंने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को स्वीकार करने और निर्वाचित सरकार को मान्यता देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि विजयी दल को बधाई देना एक सामान्य राजनयिक प्रक्रिया है। यह राजनीतिक संस्कृति और आपसी सम्मान को दर्शाता है। हम इस भाव की सराहना करते हैं।

एक विशेष इंटरव्यू में राय ने कहा कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है और अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध कायम रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, हम वैश्विक साझेदारों, जैसे अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के साथ भी करीबी रिश्ते चाहते हैं।

राय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश, दोनों ही संप्रभु देश हैं। देश बड़ा हो या छोटा, अमीर हो या गरीब, वह समान रूप से सम्मान पाने का हकदार होता है। दोनों देशों के बीच संबंध दोनों देशों के लोगों के बीच होने चाहिए, ये किसी एक नेता के इर्द-गिर्द नहीं सिमटना चाहिए।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470623