search

फरीदाबाद में मजाक में थिनर फेंकने से पेंटर बुरी तरह झुलसा, दो आरोपी फरार

Chikheang Yesterday 22:29 views 723
  

फरीदाबाद में काम के दौरान एक पेंटर गंभीर रूप से झुलस गया। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। काम करते समय मजाक-मजाक में एक पेंटर के साथ जानलेवा हादसा हो गया। साथी पेंटर ने थिनर फेंककर माचिस जला दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 58 पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर 58 थाने में दी गई शिकायत में रविन ने बताया कि वह काली गांव में रहता है और पेंटर का काम करता है। 3 फरवरी को वह काली गांव निवासी अपने साथी विकास और कृष्ण के साथ सेक्टर 56 में जेजे कौशिक के घर पर पेंटिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। तीनों काम करते समय हंसी-मजाक कर रहे थे।

आरोप है कि कृष्ण और विकास ने घर में रखा थिनर फेंक दिया। इसके बाद विकास ने जलती हुई माचिस फेंकी, जिससे आग लग गई और रविन के पैर बुरी तरह जल गए। बताया जा रहा है कि कृष्ण ने पहले घर पर ही प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया। 5 फरवरी को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में भी उसकी जांच हुई।

इलाज के बाद वह घर चला गया, लेकिन 6 फरवरी को जब उसका दर्द बढ़ गया तो उसके घरवाले उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बादशाह खान अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में 10 नई STEM लैब, छात्रों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की शिक्षा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161238