search

ट्रैक्टर पर न लाइसेंस था, न ही नंबर... दिल्ली में अवैध मलबा डालते ट्रैक्टर को पार्षदों ने पकड़ा

cy520520 1 hour(s) ago views 105
  

पार्षदों द्वारा पकड़ा गया मलबा भरा हुए बिना नंबर का ट्रेक्टर। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। करकरी मोड़ से गाजीपुर जाने वाली सड़क पर मलबा डालने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और नगर निगम दोनों ही PWD सड़क पर मलबा डालने को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को शाहदरा साउथ जोन के डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, पार्षद रमेश गर्ग और मोनिका पंत ने मलबे से लदा एक ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी पार्षद रमेश गर्ग और मोनिका पंत के साथ सिविक सेंटर से लौट रहे थे, तभी उन्होंने एक ट्रैक्टर को सड़क पर मलबा डालते देखा। उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। तीनों ने कार से उसका पीछा किया और मधु विहार के पास उसे पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और ट्रैक्टर को प्रीत विहार थाने के हवाले कर दिया।
ट्रैक्टर पर न लाइसेंस था, न नंबर

हैरानी की बात यह है कि मलबा डालने वाले ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी। इसके अलावा, जब ड्राइवर से लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर बैन हैं, और सड़क पर बिना नंबर प्लेट वाला ट्रैक्टर पुलिस की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाता है।
हर रात डाला जाता है मलबा

काउंसलर मोनिका पंत ने कहा कि अक्सर ट्रैक्टर सीज करके पुलिस को सौंप दिए जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद वही ट्रैक्टर फिर से मलबा डालते हुए देखा जाता है। इससे साफ पता चलता है कि पुलिस ट्रैक्टरों को छोड़ रही है। नियम के मुताबिक, ट्रैक्टर सीज किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: \“अपराध में बच्चों का इस्तेमाल बढ़ती हुई समस्या\“, मानव तस्करी पर दिल्ली HC की चिंता; जमानत याचिका खारिज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156954