search

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बाप-बेटी समेत सात घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

cy520520 1 hour(s) ago views 824
  



जागरण टीम, बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

नानपारा: इलाके नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर गुरुवार देर रात को निबिया शाह के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुरुदासपुरवा निवासी 30 वर्षीय रघुनंदन व राम अचल घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। राम अचल को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बिछिया: मोतीपुर के दौलतपुर निवासी करन अपने दो अन्य साथियों के साथ सुजौली इलाके के रमपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा लंबेपुरवा निवासी रामखेलावन के यहां गुरुवार रात बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आजमगढ़पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें तीनों घायल हो गए। करन को गंभीर हालत में पड़ोस के लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।  

शिवपुर: खैरीघाट इलाके के बेलहा-बेहरौली तटबंध पर शुक्रवार दोपहर पिकअप और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार मोतीपुर के गायघाट निवासी फकीरे, उनकी बेटी 15 वर्षीय चांदनी, हसनैन व रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां फकीरे की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ई रिक्शा सवार लोग रिश्तेदारी में गैल जा रहे थे। उधर दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156918