search

Epstien Island: जन्नत से काले रहस्यों तक, पीली कुर्सी का काला सच और लग्जरी विला की रहस्यमयी कहानी

cy520520 3 hour(s) ago views 852
  

जन्नत से काले रहस्यों तक पीली कुर्सी का काला सच और लग्जरी विला की रहस्यमयी कहानी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाशिंगटन डीसी से करीब 3 हजार किलोमीटर दूर अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स की राजधानी सेंट थॉमस के दक्षिण-पूर्व में एक छोटा-सा द्वीप है लिटिल सेंट जेम्स। 72 एकड़ में फैला यह सितारे के आकार का टापू कभी सफेद रेत, नीले समंदर और खजूर के पेड़ों के बीच एक शानदार छुट्टी स्थल माना जाता था।

ऊपर से देखने पर यहां नीली छतों वाली इमारतें, स्विमिंग पूल और हेलिकॉप्टर उतरने की जगह दिखाई देती है। लेकिन यह खूबसूरत जगह अब हमेशा के लिए बदनाम अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी ठहराए गए यौन अपराधी जैफ्री एपस्टीन के नाम से जुड़ चुकी है।

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats
लोकल बोलते थे \“पेडोफाइल आइलैंड\“

  • वैसे तो इस द्वीप का नाम है लिटिल सेंट जेम्स है, लेकिन स्थानीय लोग इसे \“पेडोफाइल आइलैंड\“ कहते थे, जबकि एपस्टीन इसे \“लिटिल सेंट जेफ्स\“ कहता था। दुनिया भर में यह जगह \“एपस्टीन आइलैंड\“ के नाम से जानी जाती है।
  • एपस्टीन के खिलाफ केस लड़ रहे वकीलों का कहना है कि इस द्वीप पर कई अपराध हुए। 3 नवंबर को अमेरिकी समय के अनुसार 150 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो अमेरिकी राजनेताओं ने सार्वजनिक किए, जिनमें इस निजी द्वीप की झलक दिखाई गई।
  • एपस्टीन को यह जगह इसलिए पसंद थी क्योंकि यह पूरी तरह अलग-थलग थी। 2012 में एक बिजनेस प्रेजेंटेशन के दौरान उसने कहा था कि यूएस वर्जिन आइलैंड्स परफेक्ट हैं क्योंकि वे बहुत अलग-थलग हैं। उसी दौरान उसने यह भी कहा था, “मैं पागल नहीं हूं।“


  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats
द्वीप में कैसे पहुंचा जाता था?

एपस्टीन के पास दो निजी द्वीप थे लिटिल सेंट जेम्स (करीब 28 हेक्टेयर) और ग्रेट सेंट जेम्स (करीब 67 हेक्टेयर)। ये दोनों कैरेबियन में साथ-साथ स्थित हैं और यहां सिर्फ निजी हेलीकॉप्टर या नाव से ही पहुंचा जा सकता है।

अमेरिका से एपस्टीन का निजी विमान सेंट थॉमस एयरपोर्ट पर उतरता था, जहां से वह हेलीकॉप्टर से अपने द्वीपों तक जाता था। 1998 में \“एलएसजे\“ नाम की कंपनी ने लिटिल सेंट जेम्स को 7.95 मिलियन डॉलर में खरीदा था। बाद में दस्तावेजों से पता चला कि इस कंपनी का अकेला सदस्य एपस्टीन ही था। 2016 में उसने ग्रेट सेंट जेम्स 22.5 मिलियन डॉलर में खरीदा।

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats

10 अगस्त 2019 को एपस्टीन की मौत के कुछ दिनों बाद एफबीआई और न्यूयॉर्क पुलिस ने लिटिल सेंट जेम्स पर छापा मारा। एफबीआई के अनुसार वहां से 300 गीगाबाइट से ज्यादा डेटा और अन्य भौतिक सबूत मिले।
नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण

एपस्टीन पर आरोप था कि यहां दुनिया के प्रभावशाली लोगों के बीच नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण होता था। कुछ पीड़िताओं की उम्र 12 साल तक बताई गई है और कुछ को दक्षिण-पूर्व एशिया से लाए जाने का आरोप भी लगा।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 के एक ईमेल में एपस्टीन के स्टाफ ने थाईलैंड से \“मीठे युवा नारियल\“ मंगवाने की बात लिखी थी। 2014 के एक अन्य ईमेल में एक मेहमान ने लिखा, “धन्यवाद, मजेदार रात थी। आपकी सबसे छोटी लड़की थोड़ी शरारती थी।“

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats

बीबीसी के मुताबिक, एक 15 साल की लड़की ने कथित यौन शोषण से बचने के लिए दो मील तैरकर सेंट थॉमस पहुंचने की कोशिश की थी। बता दें, साल 1998 में एपस्टीन ने इस आइलैंड को 80 लाख डॉलर में खरीदा था।

यहां पहले से मुख्य घर, तीन गेस्ट कॉटेज, हेलिपैड और डॉक थे। बाद में उन्होंने बड़े पैमाने पर निर्माण कराया, जिसमें नई विला, नया पूल और पत्थर के केबिन बनाए गए। आइलैंड पर एक नीले-सफेद रंग की इमारत भी बनाई गई, जिसे कुछ लोग \“टेंपल\“ कहते थे।

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats
द्वीप पर लगे ये सारे आरोप

  • स्थानीय लोगों का दावा है कि एपस्टीन ने अपने साथ आने वाली कम उम्र की लड़कियों को छिपाने की ज्यादा कोशिश नहीं की। 2019 में उसकी मौत के बाद सेंट थॉमस एयरस्ट्रिप के दो कर्मचारियों ने एक मैगजीन को बताया कि उन्होंने कई बार एपस्टीन को छोटी लड़कियों के साथ निजी विमान में चढ़ते देखा।
  • यूएस वर्जिन आइलैंड्स ने एपस्टीन की मौत के बाद उसकी संपत्ति के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि उसने दर्जनों लड़कियों को यौन शोषण के लिए इस द्वीप पर लाया। शिकायत में यह भी कहा गया कि वह एक कंप्यूटर डेटाबेस रखता था, जिसमें उन लड़कियों का रिकॉर्ड होता था जिन्हें द्वीप पर भेजा जा सकता था।

किनके नामों का है जिक्र?

बताया गया कि रिकॉर्ड में इसे म्यूजिक पैवेलियन लिखा गया था, लेकिन बनाई गई इमारत नक्शे से अलग थी और उसमें खिड़कियां नहीं थीं। 2020 में ली गई तस्वीरें, जिन्हें बाद में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की ओवरसाइट कमेटी ने जारी किया उसमें बड़े-बड़े बेडरूम, शानदार बाथरूम, रेस्टोरेंट जैसी किचन और सजे हुए लॉन दिखे। एक पीली डेंटिस्ट चेयर भी मिली, जिसने कई सवाल खड़े किए।

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats

अल जजीरा के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 लाख से अधिक पन्नों की फाइलें जारी कीं, जिनमें कई बड़े नामों का जिक्र था। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, अभिनेता वुडी एलन, केवन स्पेसी और बिल कॉस्बी जैसे नाम शामिल बताए गए।
पीड़िताओं की दर्दनाक गवाही

एपस्टीन की साथी घीसलैन मैक्सवेल पर भी नाबालिग लड़कियों की तस्करी और शोषण में मदद का आरोप लगा। पीड़िता वर्जीनिया जिउफ्रे ने पिछले साल अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी, उसने अपने संस्मरण में लिखा कि उन्हें कई ताकतवर लोगों के पास भेजा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार इस्तेमाल और अपमानित किया गया।

  

फोटो क्रेडिट- CNN/House Oversight Democrats

एक अन्य पीड़िता सारा रैनसम ने अपनी किताब Silenced No More में लिखा कि उन्हें छुट्टी के बहाने आइलैंड ले जाया गया और वहां दुष्कर्म किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
अब क्या होगा इस द्वीप का?

  

  

मई 2023 में लिटिल सेंट जेम्स और इसके पास के बड़े द्वीप ग्रेट सेंट जेम्स को अमेरिकी निवेशक स्टीफन डेकॉफ ने 6 करोड़ डॉलर में खरीद लिया। यह कीमत पहले तय 12.5 करोड़ डॉलर से काफी कम थी। डेकॉफ ने कहा कि वह इस गह को वर्ल्ड क्लास रिसॉर्ट में बदलना चाहते हैं, ताकि इसकी बदनाम छवि बदल सके।

एपस्टीन केस में घिनौनी करतूतों का नया खुलासा, अमेरिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने की थी छात्रा की डिमांड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156954