search

दो चरणों में होगी डिजिटल जनगणना, दूसरे स्टेप में जुटाए जाएंगे वोटर की जाति संबंधी आंकड़े

LHC0088 4 hour(s) ago views 716
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। देश की पहली डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारी एवं समयबद्ध उसे पूर्ण कराये जाने के लिए बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अनुसार पहले चरण में प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं उनकी गणना (मई-जून 2026) एवं दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (फरवरी 2027) में की जाएगी।

जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी जिसमें स्वगणना का प्रावधान होगा। साथ ही जनगणना के द्वितीय चरण में व्यक्ति के जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। जनगणना में स्वगणना के संबंध में जनगणना कार्य निदेशालय प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव ने बताया कि जनगणना डिजिटल होगी।

यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में अब कैदियों से मुलाकात के दौरान होगी डिजिटल निगरानी, जेल में फेस रीडिंग सिस्टम लागू  

अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/ जिला जनगणना अधिकारी, अमित कुमार भट्ट, नगर निगम अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिग्विजय सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित समस्त तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159259