search

अयोध्‍या में फ‍िर चला ADA का बुलडोजर, 600 बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त

cy520520 2026-2-13 16:26:28 views 578
  



संवाद सूत्र, अयोध्या। विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर आठ में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ फिर चला एडीए का बुलडोजर। शुक्रवार को प्रवर्तन दल की टीम ने लगभग 600 बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त किया। एडीए की ओर से चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत यह कार्रवाई हो रही है। फिर भी अवैध प्लाटिंग की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

सोहावल चौराहे के निकट दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 50 - 50 बिस्वा और बेनीपुर गांव के निकट 300 और 200 बिस्वा में कराई गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई की चपेट में आई अवैध प्लाटिंगो का ले-आउट प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था।  

सचिव हेम सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से नवविस्तारित क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अब तक जितनी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, उसमें किसी का भी ले-आउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रापर्टी डीलरों एवं भूस्वामी को भी एडीए से लेआउट स्वीकृत बगैर किसी भी तरह का निर्माण न कराने के लिए अपील की जाती है। ऐसे में अवैध प्लाटिंग कर वह मनमानी कर रहे हैं। हेम सिंह कहते हैं कि प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बगैर हो रही है अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। इस दौरान प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र में मिलने वाली अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रिंग रोड निर्माण में करोड़ों का घोटाला, स्टोर ऑफिसर पर मुकदमा; सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर ऐसी की हेराफेरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725