search

रोहतक में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या: आरोपियों ने सिर और मुंह को कुचला, डबल मर्डर से गांव में दहशत

cy520520 1 hour(s) ago views 560
  

रोहतक में दो सगे भाइयों का मर्डर (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गांव पोलंगी में दो सगे भाइयों की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दोनों सगे भाइयों के सिर और मुंह को बेरहमी से कुचल दिया था। इस खूनी वारदात के बाद गांव पोलंगी में दहशत का माहौल है। हर तरफ बस यही चर्चा है कि आखिर कैसे इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया।

फिलहाल, रोहतक पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Disclaimer: यह प्रारंभिक जानकारी है, जल्द ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156852