search

मुजफ्फरनगर में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

LHC0088 2026-2-12 23:56:09 views 544
  

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी बसों में लगी भयंकर आग से उठती लपटें



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शामली मुजफ्फरनगर रूट पर चलने वाली प्राइवेट यात्री दो बसों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। यह दोनों बसे हैं बस अड्डे पर खड़ी हुई थी।

हादसा गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे के आसपास हुआ। शामली रोड पर प्राइवेट बस अड्डा है। यहां से शामली, बघरा, तितावी के अलावा बुढ़ाना और शाहपुर के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता है। देर रात लगभग 10:30 बजे पहले एक बस में आग लगी जिसके बाद उसके बगल में खड़ी दूसरी बस तक आज की लपटे पहुंच गई।

कुछ ही देर में दोनों बसों को आग ने आगोश में ले लिया। आज की लपटे और दुआ आसमान में उठने लगा तो आसपास के लोगों में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों में लगी आग को बुझाया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आशंका जताई जा रही है किसी शरारती व्यक्ति के द्वारा बस में आग लगाई गई।  

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार का कहना है कि दोनों बसों में आग लगने का क्या कारण रहा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, जांच की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126