search

Asia Cup 2025: जानें सभी टीमों के कप्तानों की नेटवर्थ के बारे में सिर्फ क्रिकट्रैकर पर

deltin55 Yesterday 23:30 views 2

            
            
            

एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के कप्तान सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत हैं। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और टी20 लीग्स की कमाई ने इन खिलाड़ियों की नेटवर्थ को ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया है। आइए जानते हैं एशिया कप 2025 के कप्तानों की कुल संपत्ति यानि नेटवर्थ के बारे में:





राशिद खान की 2025 में नेट वर्थ 30 करोड़ रुपये है। वह बोर्ड से 72.82 लाख रुपये सालाना कमाते हैं और IPL से कुल 85 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुके हैं। उनका ब्रांड RK19 और चैरिटी काम भी प्रसिद्ध है। वह जालालाबाद और दुबई में रहते हैं। राशिद कई लग्जरी कारों के मालिक हैं।



श्रीलंका के कप्तान और भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज चारिथ असलांका की 2024-25 में अनुमानित नेट वर्थ 3 मिलियन USD है। उनकी कमाई मुख्य रूप से श्रीलंका क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, घरेलू लीग्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।


असलांका की आय को बड़ा बढ़ावा लंका प्रीमियर लीग (LPL) से मिला, जहाँ जाफना किंग्स ने उन्हें 2023 ऑक्शन में 80,000 USD में खरीदा। वह कोलंबो में स्टाइलिश घर और लग्जरी कार के मालिक हैं। साथ ही कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं।



2025 में कप्तान बने लिटन दास बांग्लादेश के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन USD है। वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और फ्रेंचाइजी क्रिकेट (IPL और BPL) से अच्छी कमाई करते हैं। लिटन के पास ढाका में आधुनिक घर और कई लग्जरी कारों का कलेक्शन रखते हैं।



मोहम्मद वसीम ने पाकिस्तान के मियां चन्नू से क्रिकेट की शुरुआत की और अब UAE टीम के कप्तान हैं। 2025 में उनकी नेट वर्थ लगभग 2 मिलियन USD (16 करोड़ रुपये) है। वह यूएई केंद्रीय अनुबंध, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और फ्रेंचाइजी लीग्स से कमाई करते हैं। वसीम UAE में लग्जरी घर और कार के मालिक हैं और वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।



लुधियाना में जन्मे जतिंदर सिंह ओमान टीम के अनुभवी क्रिकेटर हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 80,000–120,000 USD है, जो मुख्य रूप से ओमान क्रिकेट बोर्ड के अनुबंध, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। उन्होंने वलिएंट बैट जैसे ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है। जतिंदर अपने परिवार के साथ मस्कट में एक आधुनिक और शानदार घर में रहते हैं।



हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने अपने क्रिकेट करियर से लगातार कमाई की है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 1–1.5 मिलियन USD है, जो मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, स्थानीय लीग्स और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट से आती है।


भारत या ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े बोर्ड के खिलाड़ियों की तरह उनकी सैलरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार प्रदर्शन ने उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत की है। यासिम अपने परिवार के साथ हांगकांग में रहते हैं, जहाँ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं।



पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली की नेट वर्थ लगभग 5 मिलियन USD, भारतीय रुपए में करीब 40 करोड़ है। वह PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और PSL से कमाई करते हैं। सलमान के पास लाहौर में घर और कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। साथ ही वह कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं।



भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ लगभग ₹55–65 करोड़ है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा IPL, BCCI ग्रेड B कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 में ₹16.35 करोड़ में रिटेन किया।

like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
136794