मनीमाजरा सिविल अस्पताल में युवकों के बीच मारपीट
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मनीमाजरा सिविल अस्पताल में गुरुवार रात कुछ युवकों में आपस में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में अस्पताल के अंदर ही कुछ युवक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आस पास अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन भी मौजूद थे। अचानक हुए हंगामे से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे युवक बेखौफ होकर काफी देर तक मारपीट करते रहे।
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई है। देर शाम तक इस संबंध में न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। |
|