search

तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के घर में फंक्शन, परिवार में जश्न का माहौल; भाई को बेसब्री से जमानत का इंतजार

Chikheang Yesterday 22:56 views 278
  

कब होगी राजपाल यादव की रिहाई (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का नाम इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में चर्चा में हैं। अदालत के आदेश के बाद उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। यह कानूनी मामला 2010 से चल रहा है, जब राजपाल ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म \“अता पता लापता\“ के लिए कथित तौर पर कर्ज लिया था।
फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे एक्टर?

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया। इस वजह से एक्टर पर कानूनी कार्यवाही करनी पड़ी। एक्टर इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर कब बाहर आएंगे इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। आपको बता दें कि एक्टर के घर में कुछ दिनों में फंक्शन होने वाला है और उनके परिवार वालों को पूरी उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द फंक्शन्स में सम्मिलित होंगे।

  

यह भी पढ़ें- 1 करोड़ 11 लाख की मदद, म्यूजिक वीडियो की कमाई देंगे गुरू रंधावा; Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए सितारे
घर पर चल रही तैयारियां

आपको बता दें कि राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है। घर पर शादी की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में एनडीटीवी के साथ बातचीत में उनके भाई श्रीपाल यादव ने एक्टर की वापसी को लेकर आशा जताई है। श्रीपाल ने कहा- \“हमारे मन में पूरा विश्वास है कि कल को वो बाहर आएंगे। घर में हमारी बिटिया की शादी भी है और उसकी पूरी तैयारी चल रही है। इसी के साथ ही श्रीपाल ने घर में उदासी छाने जैसे माहौल को भी सिरे से नाकार दिया। उन्होंने कहा कि किसी पत्रकार ने यूं ही कह दिया कि घर में मायूसी है। घर में 50-50 लेबर काम कर रहे हैं और हम सब लोग उसमें डटे हुए हैं वहां मायूसी कैसे हो सकती है।\“

  
कब है एक्टर के घर में शादी

बता दें कि 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है और परिवार को उम्मीद है कि वो वापस आएंगे। राजपाल यादव के मामले में केस की सुनवाई 12 फरवरी को होनी है। परिवार में जश्न का माहौल है और शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल जाने के बाद री-रिलीज होगी ये फिल्म? फैंस ने उठाई मांग, बोले- \“बजट नहीं प्रॉफिट दिलवाएंगे\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160634