search

सीतापुर हाई-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार; बाल-बाल बचे

cy520520 Yesterday 22:27 views 832
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार रात एक भीषण हादसा हुआ। लखनऊ से सीतापुर की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार अपनी कार में सवार था, तभी अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह लाल गोले में तब्दील हो गई।

जानकारी के अनुसार, खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ जा रहे थे। तभी गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी और पूरी कार जलने लगी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। गनीमत थी कि डॉ. चंद्रप्रकाश और उनका पूरा परिवार समय पर कार से बाहर निकल आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156471