search

हिमाचल के स्कूल में मर्डर: शिक्षक बचाने की लगाते रहे गुहार, हैवान बोला- आज इसके टुकड़े कर दूंगा; हड़ताल के बावजूद ड्यूटी पर पहुंची थी सलोचना

cy520520 1 hour(s) ago views 643
  

देहरा के चन्नौर स्कूल में मर्डर के बाद जांच करती पुलिस। जागरण  



जागरण टीम, देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्कूल में हुई खौफनाक वारदात ने सबको झकझोर दिया है। स्कूल परिसर में बच्चों के सामने हैवान बने शख्स ने महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी। स्कूल के शिक्षक जब बीच बचाव करने आए तो कहने लगा कि वह इसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

दराट लिए व्यक्ति को इस कद्र तैश में देखकर शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कमरों के अंदर भेजा और दरवाजा बंद कर दिया। इस बीच उसने महिला कर्मी सलोचना देवी को दराट से कई वार कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
शिक्षक लगाते रहे गुहार

यह वारदात देहरा उपमंडल के प्राथमिक स्कूल चन्नौर में हुई। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी ने बताया कि वह हैवान से महिला को छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नहीं माना और चीख चीख कर कहता रहा कि इसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।
हड़ताल के बजाय बच्चों को खाना खिलाने पहुंची थी सलोचना देवी

वारदात के वक्त मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी बच्चों को खाना बना रही थी। वीरवार को मिड-डे मील कर्मियों ने हड़ताल का आह्वान किया हुआ था, लेकिन सलोचना देवी बच्चों को खाना खिलाने के लिए स्कूल पहुंची हुई थी। जहां उसके साथ यह खौफनाक वारदात हो गई।  
पत्थर बरसाए तो स्कूल से बाहर गया हैवान

स्कूल परिसर में चीखो पुकार सुनकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया व बचाव के लिए दराट लिए हैवान पर पत्थर बरसाने शुरू किए। इसके बाद परिसर से बाहर भाग गया।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्कूल परिसर में घुसकर महिला कर्मी की हत्या, बच्चों के सामने दराट से किए कई वार; बचाव में शिक्षकों ने बरसाए पत्थर   

  

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में HIV पाॅजीटिव की पहचान कर दी सार्वजनिक, पत्नी सहित सास और ससुर पर FIR दर्ज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156283