search

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल के क्रिकेटर साहीम अहमद का BCPL में चयन, अहमदाबाद लायंस ने 5 लाख में खरीदा

cy520520 1 hour(s) ago views 482
  

कैप्शन: साहीम अहमद की फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, उधमपुर। पहाड़ों की वादियों से निकलकर क्रिकेट के बड़े मंच तक पहुंचने का सपना अब बनिहाल के एक युवा खिलाड़ी ने सच करना शुरू कर दिया है। 22 वर्षीय साहीम अहमद का भारतीय कारपोरेट प्रीमियर लीग (बीसीपीएल) के आक्शन में चयन होने से पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है।

चंगलदार चपनारी बनिहाल निवासी और पूर्व सरपंच मोहम्मद रमजान बोहरू के बेटे साहीम अहमद को अहमदाबाद लायंस टीम ने 5 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। यह उपलब्धि उनके उभरते क्रिकेट करियर में एक बड़ा पड़ाव मानी जा रही है।

साहीम के पिता मोहम्मद रमजान बोहरू ने कहा कि उनके बेटे को बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन था। साहीम ने अलग-अलग क्रिकेट अकादमियों में प्रशिक्षण लिया और दिल्ली, पंजाब तथा जम्मू में कई मैच खेले। जिनमें उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में जम्मू में आयोजित ट्रायल्स के दौरान साहीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उसका चयन संभव हुआ। अहमदाबाद में हुए आक्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर साहिम ने बीसीपीएल में जगह बनाई। परिवार ने उम्मीद जताई है कि साहीम भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं बनिहाल क्रिकेट एसोसिएशन और बनिहाल से क्रिक्रेट खिलाडियों ने साहिम को शुभकामनाएं देने के साथ सफल क्रिकेट भविष्य की कामना की है। इसी तरह से बनिहाल के स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे बनिहाल के लिए गर्व का क्षण है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156262